Breaking News

|| REWA || स्कूल से अगवा हुआ बच्चा|| मां पर लगा अपहरण का आरोप || जानिए क्या है पूरा मामला…

स्कूल प्रबंधन और पुलिस का दावा, स्कूल से बच्चे को लेकर गई मां, पिता और दादा नें लगाया अपहरण का आरोप…
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में स्कूल से एक छात्र को अगवा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र को अगवा करने का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बच्चे की मां पर है। स्कूल प्रबंधन व पुलिस नें जहां बच्चें को उसकी मां के द्वारा लेकर जाने का दावा किया गया है तो वहीं बच्चे के पिता व दादा नें अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल बच्चें के परिजनों की शिकायत पर बच्चा और उसकी मां की तलाश रही है।

मामला जिला मुख्यालय स्थित सगरा थाने का है। बताया गया कि सगरा में संचालित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे से मिलने एक महिला आई। महिला को स्कूल में पहली बार देखा गया था लिहाजा उससे उसका परिचय पूंछा गया तो उसने खुद को बच्चे की मां होना का दावा किया और बच्चें नें भी महिला की पहचान मां के रूप में की। मां नें स्कूल प्रबंधन से बच्चे को घर ले जाने की अनुमति ली और उसे कार से रीवा की ओर ले गई।

स्कूल के कर्मचारी नें बताया बच्चा रोजाना लौआ की ओर से आता और जाता था जबकि महिला उसे रीवा की ओर ले गई। संदेह होने पर स्कूल प्रबंधन नें मामले की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मामले में पहले तो बच्चें के पिता व दादा नें बच्चें के अपहरण का आरोप लगाया लेकिन जब पुलिस नें सच्चाई जानने का प्रयास किया तो मामला पति पत्नी का विवाद सामने आया।

सगरा थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय नें जानकारी देते हुये बताया कि बच्चें के माता पिता के बीच विवाद चल रहा है और वह एक दूसरे से अलग रहते है। घटना दिनांक को बच्चें की मां स्कूल आई और वह बच्चे को अपने साथ ले गई। मामले में फिलहाल बच्चें के पिता व दादा नें बच्चें की मां पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले में अप्रहृत हुये बच्चें और उसकी मां की तलाश कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …