Breaking News

रीवा लोकायुक्त का सतना में छापा : जिला शिक्षा केन्द्र का एपीसी 20 हजार की रिश्वत लेते टैप…

छात्रावास की मरम्मत के लिए आई रकम की किश्त जारी करने वार्डन से मांगी थी रिश्वत…
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा की लोकायुक्त टीम ने आज सतना में रिश्वत ले रहे जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी को रंगे हाथ पकड़ा है। एपीसी ने रिश्वत की यह एक छात्रावास की मरम्मत के लिए आई रकम की किश्त जारी करने के लिये वार्डन से मांगी थी। वार्डन की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम आज सतना पहुंची और जैसे ही वार्डन ने रिश्वत के तौर पर 20 हजार की रकम दी तभी एपीसी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामले में एपीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है। सतना के जिला शिक्षा कार्यालय में हुई इस कार्यवाही से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


दरअसल यह कार्यवाही रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ के निर्देश पर डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने की है। बताया गया कि एपीसी वित्त मनीष प्रजापति ने रिश्वत की रकम बालक छात्रावास जवाहरनगर के वार्डन उमेश त्रिवेदी से मांगी थी जिसकी शिकायत मिलने पर आज इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि छात्रावास के मरम्मत के लिये 8 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत हुए थे जिसकी एक किश्त पूर्व में ही जारी कर दी गई और उस किश्त से काम भी कराया जा चुका था। दूसरी किश्त के लिये वार्डन कई दिनों से एपीसी के चक्कर काट रहा था जिस दौरान एपीसी मनीष ने दूसरी किश्त जारी करने रिश्वत की मांग की जिस पर पीड़ित ने रीवा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने मांगी गई रिश्वत की रकम में से 5 हजार बतौर एडवांस पहले ही दे दिए थे जिसके बाद आज बची हुई 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …