Breaking News

निर्मम हत्या : चाकू से 20 वार कर छलनी कर दिया शरीर, जी नहीं भरा तो पत्थर भी पटककर कुचला…

सरेआम लड़की पर हमला करता रहा आरोपी किसी ने भी नहीं की बचाने की कोशिश, सीसीटीबी कैमरें में कैद हुई घटना
तेज खबर 24 नई दिल्ली।
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद सिर पर पत्थर मार.मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक मोहम्मद साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस को चकमा देने के लिए हाथ में कलावा बांध लिया था। मृतका का नाम साक्षी बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक साहिल और साक्षी के बीच प्रेम संबंध थे। घटना के सीवीटीवी फुटेज में आरोपी गली में साक्षी को रोककर उससे कहासुनी करता नजर आ रहा है। अचानक वह उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। उसने साक्षी पर चाकू से तकरीबन 20 वार किए। इसके बाद बड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए और भाग निकला। फुटेज में घटना के दौरान गली में लोग आते.जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने बीच.बचाव की कोशिश नहीं की। साक्षी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। साहिल शाहबाद डेयरी इलाके में ही रहता है और मैकेनिक का काम करता है।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी साहिल के साथ साक्षी का प्रेम प्रसंग था। रविवार को जब साक्षी अपनी किसी सहेली के जन्मदिन पर जाने के लिये निकली तो रास्ते में उसे साहिल नें रोक लिया जिस दौरान दोनों के बीच नोंकझोक हुई और इसी बीच साहिल ने चाकू निकालकर बिना रुके साक्षी के शरीर को छलनी कर डाला। आरोपी साक्षी को लगभग मार चुका था लेकिन उसका इतने में भी जब जी नहीं भरा तो उसने भारी भरकम पत्थर पटककर कुचल दिया।


दिल को दहला देने वाली इस घटना का सीसी टीबी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी लड़की को चाकुओं से गोदता नजर आ रहा है और लोग वहां से गुजर रहे है लेकिन सरेआम हो रही इस घटना के दौरान किसी ने रोकना तो दूर वहां पर रुकना भी जरुरी नहीं समझा। मामले में फिलहाल आरोपी साहिल गिरफ्तार कर लिया गया है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …