Breaking News

पूर्व मंत्री ने 781.43 लाख की लागत के तीन निर्माण कार्य व मल्टीपरपज हॉल का किया लोकार्पण…

पूर्व मंत्री ने 781.43 लाख की लागत के तीन निर्माण कार्य व मल्टीपरपज हॉल का किया लोकार्पण…

रीवा  में पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया  है। 

बुधवार को जिन निर्माण कार्यो का सिलान्यास किया गया है उसमें मध्यप्रदेश शासन राज्य शिक्षा केंद्र एवं डीएमएफ फण्ड द्वारा स्वीकृत शासकीय हाईस्कूल समान में 10 अतिरिक्त कक्षों तथा शासकीय सुदर्शन कुमारी विद्यालय में 10 अतिरिक्त कक्षों एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक में 100 सीटर कन्या छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सहित विद्यालय में एक करोड रूपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपरपज हाल का लोकार्पण किया है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉण् अजय सिंहए कलेक्टर डॉण् इलैयाराजा टी भी उपस्थित रहे।

जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ0 अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक साथ तीन निर्माण कार्यों का पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने भूमिपूजन किया है। इससे छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने में सुविधा होगी। ये विकास कार्य छात्रों के भविष्य के लिये भील का पत्थर साबित होगी। 

0000000000000

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …