Breaking News

दीवार ढहने से घर के भीतर मलबे में दब गया परिवार, पत्नी पत्नी व दो मासूम बच्चे थे घर में मौजूद…

स्थानीय लोगों की मदद से बची पीड़ित परिवार की जान, घायलों को लाया गया संजय गांधी अस्पताल…
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा जिले के गुढ़ में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार ढहने से मकान में रहने वाला परिवार मलबे के नीचे दब गया। हादसे के वक्त मकान के भीतर पति पत्नी और 2 छोटे-छोटे मासूम बच्चे मौजूद थे।

स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में मलबे के नीचे दबे परिवार को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित परिवार में महिला को गंभीर चोटे आई है, जबकि महिला के पति सहित दोनों बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसा आज सुबह गुढ़ थाना के ग्राम गेरुअई का है जहां यादव परिवार के घर की अचानक से दीवार ढह जाने के कारण पीड़ित परिवार की जान पर बन आई, हालांकि पीड़ित परिवार बाल बाल बच गया है।

घटना के संबंध में ग्राम गेरुअई निवासी शिवदयाल यादव नें जानकारी देते हुये बताया कि आज सुबह घर के भीतर पत्नी खाना पका रही थी, जबकि वह अपने दोनों बच्चों के साथ बैठा हुआ था तभी अचानक से मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिस दौरान पीड़ित सहित उसकी पत्नी कुसुम सहित 7 वर्षीय पुत्र जागेन्द्र व 5 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र मलबे के नीचे दब गया।

अचानक हुये इस हादसे के दौरान पीड़ित परिवार की चीख पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग मदद के लिये दौड़े और मलबे के नीचे दबे परिवार को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि हादसे में पीड़ित परिवार बाल बाल बच गया है जिनमें पति सहित दोनों बच्चें पूरी तरह से सुरक्षित है जबकि पीड़ित की पत्नी को गंभीर चोटे आई है जिसका फिलहाल उपचार जारी है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …